Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कॉलेज परिसर में हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना (वीडियो)

हमें फॉलो करें कॉलेज परिसर में हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई घटना (वीडियो)

कीर्ति राजेश चौरसिया

रीवा , बुधवार, 28 मार्च 2018 (15:10 IST)
मध्यप्रदेश में रीवा जिले के प्रतिष्ठित ठाकुर रणमतसिंह महाविद्यालय में दिन दहाड़े गोली मारकर नितिनसिंह गहरवार की सरेआम कॉलेज परिसर में हत्या कर दी गई। घटना के बद आरोपी धमकी देते हुए हथियार लहराते हुए भाग गए। हालांकि पूरी घटना कॉलेज के सीसीटीवी में कैद हो गई। 
 
रीवा का यह कॉलेज काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। एक समय इस कॉलेज से ऐसे नेता निकले हैं जिन्होंने ने न सिर्फ राज्य में बल्कि केन्द्र में भी नेतृत्व किया है। सूत्रों की मानें तो पहले विवाद किसी छात्रा को लेकर हुआ जो बढ़ गया और यह गोलीबारी की घटना घटित हो गई। 
 
नितिन की हत्या में वैभव ठाकुर, संग्रामसिंह, पीके का नाम सामने आ रहा है। इनमें से संग्राम को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है तो वहीँ वैभव ठाकुर और पीके फिलहाल फरार हैं। वीडियो में आरोपी लाल पिलर के करीब से गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। वह लाल कलर का गमछा पहने हुए है। आरोपी हथियार लहराते हुए भाग निकलता है।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां पर तीन कॉलेज संचालित हो रहे हैं। इनमें साइंस कॉलेज, नवीन महाविद्यालय और टीआरएस। बताया जाता है कि यहां पर आए दिन विवाद की स्थि‍ति बनी रहती है। इसके बावजूद यहां न तो पुलिस चौकी है और न ही सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। लोगों का मानना है कि यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जानी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में अर्द्धनग्न ट्रांसजेंडर का वीडियो वायरल, महिला पुलिसकर्मी निलंबित