Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दरिंदे ने ली पत्नी की जान, काटे दो साल की बच्ची के हाथ...

हमें फॉलो करें दरिंदे ने ली पत्नी की जान, काटे दो साल की बच्ची के हाथ...
रायसेन , रविवार, 21 मई 2017 (10:04 IST)
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिला मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर दूर नीमखेडा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाडी से प्रहार कर हत्या कर दी है। हमले में पत्नी की गोद पर बैठी दो वर्षीय बेटी के हाथ कट गए जिसे भोपाल रैफर किया गया है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार छलकन सिंह ने शनिवार शाम अपनी 26 वर्षीय पत्नी कल्लोबाई पर कुल्हाडी से हमला कर दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। हमले के दौरान पत्नी अपनी दो वर्षीय बेटी वैशाली को गोद में लिए हुए थी, जिसका हमले में हाथ कट गया।
 
वैशाली को समीप के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भोपाल रैफर कर दिया गया है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
 
प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी पर यह हमला किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गंगा सफाई को लेकर योगी आदित्यनाथ चिंतित, लिया यह बड़ा फैसला...