Publish Date: Fri, 09 Jun 2017 (13:06 IST)
Updated Date: Fri, 09 Jun 2017 (13:22 IST)
मंदसौर। मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस की पिटाई से घायल हुए एक किसान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि किसान का नाम राधेश्याम धाकड़ है और पुलिस पिटाई में वोगंभीर रुप से घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि मंदसौर में आज प्रशासन ने कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ढील दी है। इसके बाद बाजारों में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। इसके साथ ही वहां जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है। चित्र साभार : सोशल मीडिया