sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्याकांड के दोषी ने की आत्महत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें Parole
, मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (17:57 IST)
धार (मप्र)। इन्दौर केन्द्रीय जेल से पैरोल पर आए हत्याकांड के 55 वर्षीय दोषी व्यक्ति ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) विक्रमसिंह ने बताया चार साल पहले कुम्हरगड्डा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के दोषी लालजी (55) ने सुबह अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लालजी इन्दौर की केन्द्रीय जेल में बंद था ओर वहां से पैरोल पर अपने घर आया हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। सिंह ने बताया कि चार साल पहले कुम्हरगड्डा में दीपावली की पड़वा पर आपसी विवाद में गोलीकांड हुआ था। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में न्यायालय ने 21 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था। मृतक लालजी इन्दौर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

..अब आंध्र ने मनाया सिंधू की कामयाबी का जश्न