Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 (08:23 IST)
Updated Date: Thu, 29 Feb 2024 (09:09 IST)
Madhya Pradesh road accident : मध्यप्रदेश के डिंडोरी में गुरुवार को बड़झर घाट पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार पीकअप वाहन पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। घायलों को शाहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डिंडोरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया।
सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके डिंडोरी पहुंच रहीं हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें