Publish Date: Thu, 22 Jun 2017 (13:20 IST)
Updated Date: Thu, 22 Jun 2017 (13:24 IST)
इंदौर। दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान में उस समय यात्रियों की जान हलक में आ गई जब विमान ने अचानक 250 फुट नीचे गोता लगा दिया। बताया जाता है कि यह घटना खराब मौसम के चलते हुई थी।
विमान गुरुवार को सुबह 10.30 बजे दिल्ली से रवाना हआ था। खराब मौसम के चलते विमान ने अचानक गोता लगा दिया। इसके कारण यात्रियों को जबर्दस्त झटका लगा। एक पल के लिए सभी के होश उड़ गए। इस हादसे में एयर होस्टेस घायल हो गई।