Publish Date: Tue, 14 Jun 2016 (11:24 IST)
Updated Date: Tue, 14 Jun 2016 (15:19 IST)
इंदौर के रीजनल पार्क में सोमवार को पुलिस ने छापा मारकर आपत्तिजनक अवस्था में कुछ युवक-युवतियों को रंगेहाथों पकड़ा। पुलिस को देख प्रेमी युगलों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि पार्क में अकसर प्रेमी युगल अश्लील हरकतें करते पाए जाते हैं। इससे परिवार के लोग पार्क में शर्मिंदगी महसूस करते हैं। इस पर महिला पुलिस ने पार्क में छापा मारकर संदिग्ध अवस्था में जोड़ों को पकड़ा। यहां पुलिस को देख प्रेमी जोड़ों में हड़कंप मच गया।
इस बीच वहां मौजूद कुछ युवक युवतियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पी. नरहरी के निर्देश पर पिछले वर्ष भी रीजनल पार्क के सामने अवैध तरीके से चल रहे रेस्टोरेंट-ढाबों पर प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी। यहां भी इसी तरह की हरकतों की शिकायतें मिल रही थी।