Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सांसद को बच्चा थमाकर चल दी महिला...

हमें फॉलो करें सांसद को बच्चा थमाकर चल दी महिला...
सागर , बुधवार, 1 जून 2016 (13:48 IST)
- कीर्ति राजेश चौरसिया
सागर। हितग्राही सम्मेलन में उस समय अजीब स्थिति बनी जब एक हितग्राही महिला चेक लेने के लिए भाजपा सांसद पूनम महाजन को बच्चा थमाकर चली गई। 
 
नरेंद्र मोदी सरकार के दो साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, राज्य मंत्री हर सिमरत कौर, और राष्ट्रीय महासचिव पूनम महाजन, सागर में कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं।
 
हितग्राही सम्मेलन में जब एक हितग्राही महिला का नाम चेक के लिए नाम पुकारा गया तो वह अपना मासूम बच्चा लेकर मंच पर पहुंची और आम महिला समझकर उसने मंच पर खड़ी पूनम महाजन को अपना मासूम बच्चा थमा दिया। इसके बाद वह चेक लेने चली गई।
 
पूनम महाजन भी उस बच्चे की पीठ थप-थपाकर दुलारती रहीं। जैसे ही चेक महिला को मिला तो महिला ने पूनम से अपना बच्चा वापस ले लिया।
 
 
इस बीच महिला यह नहीं जान पाई कि उसने किसी आम महिला को नहीं बड़ी नेता को अपना बच्चा सम्हालने के लिए दिया था।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वर्जिनिटी टेस्ट में पत्नी फेल, 48 घंटे में तोड़ी शादी!