Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी प्रियंका गांधी!

बुरहानपुर से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी प्रियंका गांधी, 3-4 दिन तक राहुल के साथ कर सकती है पदयात्रा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Bharat Jodo Yatra in Madhya Pradesh
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 21 नवंबर 2022 (18:58 IST)
भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली बार प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में साथ चलती हुई दिखाई दे सकती है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में राहुल गांधी के साथ बुरहानपुर से भारत जोड़ो पदयात्रा में पूरे परिवार के साथ शामिल होगी। गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुकी है। 

खबरों के मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी 3 से 4 दिन तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम भी यात्रा के साथ चल रहे कंटेनर में ही करेगी। प्रियंका गांधी के लिए यात्रा की प्रभारी दिग्विजय सिंह ने अपना कंटेनर खाली कराया है।   

23 नवंबर से MP में भारत जोड़ो यात्रा- 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरु होगी।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नंवबर को बुरहानपुर के बोदरली गांव से मध्यप्रदेश में शुरु होगी। भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के बोदरली गांव के बस स्टैंड से शुरु होगी और सुबह 10 बजे सेंट जेवियर स्कूल पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4 बजे यात्रा फिर ट्रांसपोर्ट नगर से होते हुए बुरहानपुर के झीरी के इंजीनियरिंग कॉलेज में रुकेगी। वहीं 24  नवंबर को नीमबोला के बस स्टैंड से शुरु होकर शाम 07 बजे खंडवा के खुमेठी गांव पुहंचेगी। 25 नंवबर को यात्रा खंडवा के रुस्तमपुर के गुप्तेश्वर मंदिर से शुरु होकर चरगांव, देशगांव होते हुए खरगौन के कर्धा पहुंचेगी। 26 नंवबर को यात्रा खरगौन के खेरदा से शुरु होकर सनावद होते हुए उसी दिन रात में मोरटक्का पहुंचेगी।

27 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा खंडवा को मोरटक्का गांव से शुरु होकर उमरिया चौकी होते हुए शाम 6.30 बजे इंदौर के महू पहुंचेगी। राहुल गांधी महू में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ लोगों को जनसभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा 27 नवंबर की रात्रि महू के दशहरा ग्राउंड में रूकेगी।

28 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा महू के दशहरा ग्राउंड से शुरु होकर सुबह 10 बजे राउ के AU सिनेमा पहुंचेगी। इसके बाद शाम 4 बजे AU सिनेमा से शुरु होकर शाम 7 बजे इंदौर के राजबाड़ा पहुंचेगी। राजबाड़ा पर राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा होगी। 30 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से सुबह 6 बजे शुरु होकर जिंसी चौराहे से होकर किला मैदान, मरीमाता चौराह होते हुए बाणगंगा से तराना होते हुए शाम को सांवेर पहुंचेगी।

1 दिसंबर को भारत जोड़ा यात्रा सांवेर से शुरु होकर उज्जैन के निनौरा पहुंचेगी। उज्जैन में एक दिसंबर को राहुल गांधी बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद समाजिक न्यायिक परिसर में जनसभा सभा को संबोधित करेंगे। उज्जैन में होने वाली सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। उज्जैन में होने वाली सभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेत शामिल होंगे। 2 दिंसबर को भारत जोड़ो यात्रा सुबह 6 बजे आरडी गार्गी मेडिकल कॉलेज से शुरु होकर नजरपुर होते हुए शाम 4 बजे उज्जैन के घट्टिया होते हुए झरना गांव पहुंचेगी। 3 दिंसबर को सुबह 6 बजे भारत जोड़ो यात्रा सुमराखेड़ी जोड़, तनोडिया गांव से भारत जोड़ो यात्रा आगर जिले के छावनी चौराहा पहुंचेगी। आगर के छावनी नाका चौराहा में यात्रा रात्रि मे रूकेगी। इसके बाद 4 दिसंबर को सुबह 6 बजे आगर के महुड़िया से शुरु होकर अमला से सुसनेर लालाखेड़ी पहुंचेगी। इसके बाद 5 दिसंबर को लालाखेड़ी से भारत जोड़ो यात्रा शुरु होकर पिपलेश्वर होते हुए राजस्थान में एंट्री कर जाएगी।  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

150 किमी लंबी झील पर दौड़िए मैराथन, नदी पर कीजिए ट्रैकिंग