Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, पूर्वी क्षेत्र में भी जताई संभावना

Advertiesment
हमें फॉलो करें पश्चिम मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई बारिश, पूर्वी क्षेत्र में भी जताई संभावना
, शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (17:18 IST)
भोपाल। पश्चिमी मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्से में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई है और अगले 2 दिनों में राज्य के पूर्वी हिस्से में भी बारिश होने की संभावना है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में हल्की बौछारों से अधिकतम तापमान में कमी आएगी। इसके अलावा, विशेष रूप से प्रदेश के उत्तरी भाग में सुबह कोहरा होने का अनुमान है।

पश्चिम मध्यप्रदेश के भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई। उन्होंने बताया कि लगभग 13 दिसंबर तक हल्की बारिश हो सकती है। साहा ने कहा कि मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में दिसंबर के पहले 10 दिन असामान्य तौर पर गर्म रहे हैं। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा।

उन्होंने कहा कि बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे में गुरुवार और शुक्रवार सुबह के बीच अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने कहा कि रीवा जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ममता सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गृहमंत्री ने अमिताभ बच्चन की सास से मांगा समर्थन