Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मप्र में गांधी जयंती से मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Regional News
भोपाल , शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (21:13 IST)
भोपाल। गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह आयोजित किया जाएगा। यह कदम समाज में बढ़ती हुई मद्यपान, तम्बाकू, सिगरेट और नशीले मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम का वातावरण बनाने और जन-जागृति कार्यक्रमों के माध्यम से आम-जनता को अवगत करवाने के लिए किया जा रहा है।
      
सामाजिक न्याय और नि:शक्त जन कल्याण विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस सप्ताह के दौरान जिले के विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, नगर निगम, नगर पालिका, जिला और जनपद पंचायत, स्वैच्छिक संस्थाओं में नशा मुक्ति का जन-जागृति अभियान चलाने को कहा है।
     
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 'मद्य निषेध सप्ताह' के दौरान सेमीनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिताएं एवं नाटक, गीत, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए जन-जन को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अकमल की पाकिस्तान ट्वंटी-20 टीम में वापसी