Publish Date: Sat, 14 Jan 2023 (16:30 IST)
Updated Date: Sat, 14 Jan 2023 (16:35 IST)
भोपाल। जनता दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का पंचतत्व में विलीन हो गए। आज नर्मदापुरम में पैतृक गांव आंखमऊ में राजकीय सम्मान के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का अंतिम संस्कार किया गया। शरद यादव को अंतिम विदाई देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ कई दिग्गज नेता भी आंखमऊ पहुंचे। गौरतलब है कि शरद यादव ने गुरुवार रात 75वें साल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था
वहीं आज दिल्ली से भोपाल पहुंची शरद यादव की पार्थिव देह को स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्गिजय सिंह समेत कई नेताओं ने श्रद्धाजालि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जेपी आंदोलन के प्रमुख स्तंभ बचपन से प्रखर,जुझारू और अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले शरद जी छात्र जीवन में ही राष्ट्रीय आंदोलन में छा गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदली। वह हमारे बीच से चले गए हैं।