Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिग्विजय के बयान पर सियासी घमासान, बोले शिवराज, कांग्रेस का DNA पाकिस्तान परस्ती

Advertiesment
Digvijay Singh
भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा अटैक पर दिए बयान पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान के बहाने पूरी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान परस्ती का है। कांग्रेस पार्टी और उसके नेता कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राहुल गांधी से जवाब मांगते है कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है, टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है। आप भी सेना के कमजोर होने की बात कर रहे हैं। हमारी सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कम से कम कांग्रेस न करे।

वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर दिग्विजय सिंह ने सेना पर सवाल उठाया है। देश के सम्मान और स्वाभिमान पर सवाल उठाने वाले दिग्विजय सिंह सेना के मनोबल को तोड़ने का कुत्सित प्रयास किया है। 

कांग्रेस ने बयान से झाड़ा पल्ला- वहीं दिग्विजय सिंह के बयान से कांग्रेस ने अपने को पूरी तरह अलग कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इसे दिग्विजय सिंह की व्यक्तिगत राय बताते हुए कहा कि पार्टी का स्टैंड राहुल गांधी ने साफ कर दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Ramcharitmanas Controversy: अयोध्या के साधु-संतों ने मौर्य को लिया आड़े हाथों, कहा- कुछ 'मूर्ख' कर रहे हैं राजनीति