Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महिलाओं को नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण, मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

हमें फॉलो करें shivraj singh chauhan
, गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023 (08:12 IST)
reservation for women in jobs : मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने महिलाओं को नौकरियों में 35 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। वन विभाग को छोड़कर सभी विभागों में महिलाओं को आरक्षण। शिवराज सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन।
 
सरकार जो भी सीधी भर्ती करेगी उनमें 35 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह शिवराज सरकार का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।
 
राज्य में फिलहाल महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। पुलिस भर्ती में 30 फीसदी और शिक्षक भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण दिया जा रहा है।
उल्लेनीय है कि प्रदेश में शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहन योजना समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रखी है। बुधवार को ही सीएम ने 1.31 करोड़ बहनों के खाते में 1597 करोड़ रुपए डाले। इस योजना के तहत सरकार हर माह महिलाओं को 1250 रुपए देती है।  


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिक्किम बाढ़ में 14 लोगों की मौत, 3000 से ज्यादा पर्यटक फंसे, 102 लापता