Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवराजसिंह चौहान को राष्ट्रीय राजनीति में नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने कसा तंज

हमें फॉलो करें शिवराजसिंह चौहान को राष्ट्रीय राजनीति में नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने कसा तंज

विशेष प्रतिनिधि

, गुरुवार, 13 जून 2019 (21:04 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर शिवराजसिंह चौहान नई भूमिका में नजर आएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शिवराजसिंह चौहान को भाजपा सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया है। शिवराज सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।
 
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी 6 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवराजसिंह चौहान को यह बड़ी जिम्मेदारी दी।
 
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद शिवराजसिंह चौहान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था और अब उनको नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का संयोजक बनाया है।
 
आज पहले दिन की बैठक में हुए इस निर्णय की जानकारी पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने मीडिया को दी। भाजपा संगठन चुनाव से पहले पार्टी को सदस्यता अभियान चलाती है और दिसंबर में चुनाव से पहले सदस्यता अभियान का संयोजक बनाए जाने से यह अब तय हो गया है कि शिवराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हैं।
 
कांग्रेस ने कसा तंज : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी दिए जाने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। पार्टी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान को मध्यप्रदेश की राजनीति से बाहर करने के लिए उनको नई जिम्मेदारी दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार ने 3.6 करोड़ कर्मचारियों को दिया तोहफा