Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM शिवराज ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू

हमें फॉलो करें सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM  शिवराज ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ लगाई झाड़ू
webdunia

विकास सिंह

, सोमवार, 8 मार्च 2021 (08:50 IST)
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  एक अलग ही अंदाज में महिलाओं का सम्मान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह बिना किसी तय कार्यक्रम के भोपाल की सड़क पर आकर उन महिला स्वच्छताकर्मी से मिले और उनका सम्मान किया जो अल सुबह सड़कों पर झाड़ू लगाती है। इसके साथ मुख्यमंत्री ने खुद भी महिला सफाई कामगारों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाई।
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुबह मुख्यमंत्री महिला सुरक्षाकर्मियों और महिला अधिकारियों के साथ कार से सीधे नेहरू नगर चौराहे पर महिला सफाई कामगारों से मिलने पहुंचे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके साथ चाय पीते हुए बातचीत में उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष है।
वहीं आज अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहा ने अपने मुख्यमंत्री निवास पर ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक,महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। गौरतलब है कि आज महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में  महिला सुरक्षाकर्मी तैनात है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फ्रांस के बाद अब स्विट्‍जरलैंड में बैन होगा बुर्का, योरप के इन देशों में है प्रतिबंध