Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव से पहले बदल जाएंगे शिवराज!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh News
webdunia

कीर्ति राजेश चौरसिया

पन्ना के एक ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बदले जा सकते हैं। 
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता पंडित अयोध्या प्रसाद गौतम ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में मुख्‍यमंत्री बदला जा सकता है। साथ ही अगला मुख्‍यमंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हो सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा कमजोर होगी। गौतम ने गोचर के आधार पर देश प्रदेश, राजनैतिक हलचल, उठापटक और पन्ना जिले के विकास के बारे में भी भविष्यवाणी की। 
webdunia
उत्तरप्रदेश चुनाव के संबंध में गौतम ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाएगा। देश के सबसे बड़े राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति रहेगी। अर्थात भाजपा, बसपा और सपा किसी को भी राज्य में स्पष्ट बहुत नहीं मिलेगा। 
 
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच ज्योतिषाचार्य गौतम ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‍युद्ध की स्थिति नहीं बनेगी। पन्ना जिले संबंध में उन्होंने कहा कि 2018 में पन्ना की सभी विधानसभा में प्रत्याशी बदले जाएंगे। अगले पांच वर्षों में जिले का तेजी से विकास होगा, जिसमें युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। कृषि के क्षेत्र में भी पन्ना की तरक्की होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिक्षकों की ऐश, बच्चे बना रहे हैं मध्यान्ह भोजन