Publish Date: Wed, 06 Apr 2016 (19:13 IST)
Updated Date: Wed, 06 Apr 2016 (19:16 IST)
उज्जैन। सिंहस्थ 2016 की तैयारियों की पोल खुल गई है। ताजा मामले में बुधवार को मूलापूरा रोड पर एक सड़क 15 फुट नीचे धंस गई। इस घटना के बाद शहर में हो रहे कामों के स्तर को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
गौरतलब है कि मंगलवार को इसी रास्ते से संतों की पेशवाई निकली थी। यदि उस समय सड़क धंस जाती तो संभवत: बड़ा हादसा हो सकता था। पेशवाई में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए थे।
हालांकि सड़क धंसने के बाद अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। दूसरी ओर राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताजसिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जाता है कि सड़क के नीचे पाइप लाइन डालने से सड़क धंसी है।