Publish Date: Wed, 21 Jun 2017 (23:21 IST)
Updated Date: Wed, 21 Jun 2017 (23:25 IST)
इंदौर। यहां एक सांप पता नहीं किससे बदला लेना चाहता है। सांप के आतंक से सभी परेशान हैं। पहले सांप ने महिला को डसने की कोशिश की बाद में एक युवक को तो डस ही लिया। गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिश्नावदा गांव में 19 वर्षीय बबलू पिता रामनाथ को भट्टे पर काम करते समय सांप ने डस लिया।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, सांप ने दो दिन पहले ही कलाबाई नाम की महिला को घर में घुसकर डसने की कोशिश की थी, लेकिन महिला जाग गई और उसने सांप को उठाकर दूर फेंक दिया। एक दिन सांप ने मुर्गा-मुर्गी को अपना शिकार बना लिया। अब सांप के कारण पूरे इलाके में दहशत है।