Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिवराज कैबिनेट में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत फिर बने मंत्री

हमें फॉलो करें शिवराज कैबिनेट में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत फिर बने मंत्री
webdunia

विकास सिंह

, रविवार, 3 जनवरी 2021 (13:55 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज हो गया है। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सिंधिया खेमे से आने वाले तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। 
 
सिंधिया के बेहद करीबी माने जाने वाले तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत प्रदेश में पिछले मार्च में सत्ता परिवर्तन के बाद शिवराज कैबिनेट में मंत्री बने थे। उपचुनाव के दौरान संवैधानिक प्रावधानों के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को फिर से जल संसाधन और परिवहन और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी जा रही है। 
 
शिवराज कैबिनेट के इस मंत्रिमंडल विस्तार में दो ही मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के चलते कई सीनियर विधायकों के मंत्री बनने की चाहत फिलहाल अधूरी रह गई है। अब भी शिवराज कैबिनेट में चार और मंत्रियों की जगह बाकी है। कोरोना संक्रमण के चलते राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शिवराज मंत्रिमंडल के चुनिंंदा सदस्य ही मौजूद थे।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : सीरम की 'कोविशील्ड' टीकाकरण के लिए तैयार