Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नीमच में भी दो समुदाय भिड़े, सिटी क्षेत्र में धारा 144 लागू

हमें फॉलो करें नीमच में भी दो समुदाय भिड़े, सिटी क्षेत्र में धारा 144 लागू

मुस्तफा हुसैन

, मंगलवार, 17 मई 2022 (11:55 IST)
नीमच। सोमवार रात नीमच शहर में धार्मिक स्थान को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए। बवाल के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। एक-दूसरे पर पथराव भी कर दिया। इस बवाल में दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं। इस बीच, तनाव के मद्देनजर शहर में धारा 144 लगा दी गई है।
 
तनाव और विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और पूरे नीमच सीटी को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस बल की तैनाती के चलते स्थिति काबू में बताई जा रही है। 
 
धारा 144 लागू : अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, जिला नीमच सुश्री नेहा मीना द्वारा धारा 144 के तहत पुलिस थाना नीमच सिटी क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिया है। इस संबंध में एडीएम द्वारा 16 मई की रात्रि में जारी आदेशानुसानुसार नीमच सिटी थाना क्षेत्रांतर्गत 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के बिना किसी पूर्व अनुमति के एक जगह पर एकत्रित होने को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है।
webdunia
कोई भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की रैली कार्यक्रम जुलूस चल समारोह धरना सभा को बिना पूर्व अनुमति के आयोजन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा एवं कोई भी व्यक्ति, संस्था, संगठन समूह जब तक किसी आयोजन की विधिवत सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त नहीं कर लेते तब तक उस आयोजन को किसी भी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, सोशल मीडिया, पोस्टर बैनर के माध्यम से या अन्य कोई भी माध्यम से से प्रचार-प्रसार को प्रतिबंधित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने 5G Testbed किया लॉन्च, जानिए किस सेक्टर और स्टार्टअप के लिए होगा फायदेमंद