Publish Date: Sat, 24 Sep 2016 (09:19 IST)
Updated Date: Sat, 24 Sep 2016 (10:28 IST)
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार तड़के उज्जैन-देवास रोड पर दो वाहनों की सीधी टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और अन्य 18 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नरवर थाना क्षेत्र के उज्जैन-देवास मार्ग पर जीप और ट्रक के आमने-सामने की टक्कर में 10 मजूदरों की मौत हो गई और अन्य 18 लोग घायल हो गए है। मरने वालों में 4 महिलाएं, 3 बच्चे और 3 पुरुष शामिल है। सभी लोग राजस्थान के भीलवाडा से आ रहे थे। ये लोग राजस्थान के पाटन के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। (वार्ता)