Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन होंगे मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार

हमें फॉलो करें केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन होंगे मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (12:11 IST)
भोपाल। केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। एल मुरुगन मोदी कैबिनेट में मंत्री बनने के साथ तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी है। मुरुगन को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजे जाने के लिए नामांकित किया है। मध्यप्रदेश में एक सीट पर हो रहे राज्यसभा चुनाव के लिए मुरुगन का निर्विरोध जीतना तय है क्योंकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्यसभा सीट के उम्मीदवार उतारने से इंकार कर दिया है। 
 
एल मुरुगन को कुछ माह पहले ही तमिलनाडु प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था, इसके बाद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। मुरुगन वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नही हैं। केंद्रीय मंत्री बनने के 6 माह के अंदर उन्हें लोकसभा या राज्यसभा का सदस्य बनना जरूरी है। 
 
गौरतलब है कि कर्नाटक के राज्यपाल बनाए गए प्रदेश से राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है। थावरचंद गहलोत के राज्यसभा सदस्य से दिए गए इस्तीफे से रिक्त हुए सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ये ‘पारदर्शी सेरेमिक’ सुरक्षा उपकरणों में आएगा काम, वैज्ञानिकों ने किया विकसि‍त