Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

MP के सेंधवा में युवती ने छत से बरसाए पत्थर, प्रशासन ने ढहाए मकान

हमें फॉलो करें MP के सेंधवा में युवती ने छत से बरसाए पत्थर, प्रशासन ने ढहाए मकान
, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (19:04 IST)
सेंधवा। देश के कई राज्यों में रामनवमी पर निकले जुलूस पर पत्थर बरसाने की खबरें आईं। खरगोन में खूब बवाल मचा। बड़वानी और सेंधवा में भी रामनवमी जुलूस पर पत्थरबाजी हुई थी। इस बीच सेंधवा का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ जिसमें एक युवती छत से पत्‍थर फेंकती हुई नजर आ रही है।

 
वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को उस इलाके के 3 मकानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए। पुलिस ने कहा कि जहां-जहां से पत्थर आएंगे, उन घरों को जमींदोज किया जाएगा।

 
पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रही युवती का नाम सबा है, जो मदनी चौक स्थित अपने घर से पत्थर फेंकते नजर आई थी। पुलिस ने इलाके के जिन 3 घरों पर कार्रवाई की, वे मकान नासिर, असगर और बाबर नाम के व्यक्तियों के बताए जा रहे हैं।
 
पुलिस ने बताया कि अब तक कुल 11 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, वहीं 25 से 30 लोगों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 10 से 12 लोगों को राउंडअप भी किया गया है। पुलिस के मुताबिक उपद्रवियों को लगातार चिन्हित किया जा रहा है। उनके रिकॉर्ड खंगालकर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दीं 100 कारें, 10 साल से ज्यादा सेवा का मिला तोहफा