Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

KGF अवतार में कमलनाथ का वीडियो वायरल, मशीनगन चलाने पर BJP का तंज, क्या MP अफगानिस्तान दिख रहा है?

हमें फॉलो करें KGF अवतार में कमलनाथ का वीडियो वायरल, मशीनगन चलाने पर BJP का तंज, क्या MP अफगानिस्तान  दिख रहा है?
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (13:31 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भले ही अभी 2023 का चुनाव दूर हो लेकिन प्रदेश चुनावी वॉर शुरु हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए kamalnath returns 2023 के वीडियो को लेकर वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है। वायरल वीडियो में कमलनाथ को साउथ की मेगा बजट वाली फिल्म KGF के सुपरस्टार की तर्ज पर दिखाया गया है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि शिवराज के जंगलराज से बचाने के लिए जनता की मांग पर कमलनाथ आ रहे है।
 
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पटलवार करते हुए कहा कि कमलनाथ जी किसको गोली मार रहे है पहले यह स्पष्ट कर दें और काहे के लिए यह मारधाड़, रहस्य रोमांच के वीडियो जारी करवा रहे है। जारी करवाना है तो कोरोना काल में सेवा करते हुए वीडियो जारी करवाना चाहिए। भले ही लोगों की मदद के लिए नहीं जा रहे हो लेकिन वीडियो के जरिए ही दिखा दें।  
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या उनको मध्यप्रदेश  अफगानिस्तान दिख रहा है। जिस प्रकार का वीडियो जारी किया है उनको देखना चाहिए। देश के अंदर, क्या राजनीति में गनों की जरूरत है। क्या भारत का समाज ऐसा है? यह गांधीजी का देश है, इस देश का जनमानस ऐसा है, प्रेम भाव के साथ आइए,समाज में पहुंचे, जनता से मिलिए पर ये गने लोड कर रहे हैं।
webdunia
वायरल वीडियो में कमलनाथ रिटर्नस 2023 की टाइटल पर तंज कसते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि मुझे जब से संगठन की जिम्मेदारी मिली है जब से मैं रोज देखता हूं कमिंग सून, कमिंग सून, आ जाए जब आना है। बीजेपी अपना काम करती है। हमें उनसे दिक्कत नहीं है। वह गन लोड करें या क्या-क्या कर रहे है। बीजेपी काम के बल पर, कार्यकर्ताओं के बल पर, पद्धति के आधार पर, अनुशासन पर काम करती है और हमें भगवान का आशीर्वाद भी मिल रहा है।
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉमेडियन से आप के CM फेस तक, भगवंत मान से जुड़े 5 विवाद