Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब DC पर भड़के असम के CM हिमंत बिस्व सरमा, जमकर लगाई फटकार, वीडियो वायरल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जब DC पर भड़के असम के CM हिमंत बिस्व सरमा, जमकर लगाई फटकार, वीडियो वायरल
, रविवार, 16 जनवरी 2022 (14:16 IST)
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय राजमार्ग 127 पर अपना काफिला गुजरते समय यातायात रोकने को लेकर नागांव के उपायुक्त निसर्ग हिवारे को जमकर फटकार लगाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। उन्‍हें काम में कोताही बिलकुल पसंद नहीं।

घटना शनिवार की है, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का काफिला गुजरते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर गुमोथागांव के पास जाम लग गया था। इसी बात से नाराज होकर मुख्यमंत्री ने नागांव जिले के उपायुक्त को यातायात रोकने के लिए फटकार लगाई।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मैंने अपनी यात्रा के दौरान लोगों के लिए असुविधा पैदा न करने के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मेरे लिए यातायात रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। क्‍योंकि 15 मिनट से अधिक समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया गया, जिसमें एंबुलेंस भी शामिल थी। उन्‍होंने कहा, यह वीआईपी संस्कृति आज के असम में स्वीकार्य नहीं है।

वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री अपने गार्डों से घिरी सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। वे पुलिस अधीक्षक को बुलाते हैं। उपायुक्त को देखते ही वो कहते हैं कि अरे डीसी साहब, ये क्या नाटक है, क्यों गाड़ी रुकवाए हैं? कोई राजा-महाराजा आ रहा है क्या? इसके बाद सरमा ने सरकारी अधिकारी पर चिल्लाते हुए कहा कि भविष्य में इसे दोहराया नहीं जाना चाहिए।

बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमारे राज्य में हम एक ऐसी संस्कृति बनाना चाहते हैं, जहां डीसी, एसपी या कोई भी सरकारी कर्मचारी/जन प्रतिनिधि- पृष्ठभूमि, बौद्धिक क्षमता या लोकप्रियता के बावजूद केवल लोगों के लिए काम करेगा। बाबू मानसिकता को बदलना कठिन है, लेकिन हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ हैं- जनता ही जनार्दन।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सपा में शामिल हुए योगी के मंत्री दारा सिंह, विधायक आरके वर्मा भी साइकिल पर सवार