Publish Date: Sun, 13 Sep 2015 (11:24 IST)
Updated Date: Wed, 16 Sep 2015 (12:14 IST)
भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह ने यहां दसवें विश्वप हिन्दी सम्मेलन के समापन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश उपाध्याय की पुस्तक ’संचार : अवधारणा व प्रक्रिया- स्वामी विवेकानंद’ का विमोचन किया।
यह पुस्तक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय द्वारा संचार की भारतीय परंपराएं शीर्षक से आरंभ की गई पुस्तरक श्रृंखला के तहत प्रकाशित की गई है।
इस पुस्तक में युगदृष्टा संचारक के रूप में स्वामी विवेकानंद के महती योगदान का आकलन किया गया है। विमोचन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, गोवा की राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा, केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमनसिंह व हरियाणा के मुख्यामंत्री मनोहरलाल खट्टर तथा विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह उपस्थित थे।