Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ा हादसा, जेल की दीवार गिरने से 21 कैदी घायल

हमें फॉलो करें मध्यप्रदेश के भिंड में बड़ा हादसा, जेल की दीवार गिरने से 21 कैदी घायल
, शनिवार, 31 जुलाई 2021 (09:13 IST)
भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड में शनिवार को जिला जेल परिसर की दीवार गिरने के कारण 21 कैदी घायल हो गए। इस हादसे में एक की स्थिति गंभीर हो गई।
 
जेल सूत्रों ने कहा कि सुबह लगभग 5:30 बजे जेल के एक बैरक की दीवार भरभराकर गिर गई। इस वजह से बैरक में मौजूद 21 कैदी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और एक को गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर किया गया है।
 
जिले में 2-3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि जेल परिसर का भवन पुराना होने के कारण इसकी दीवार गिरी है।
 
घटनास्थल नगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित है और सूचना मिलने पर जेल तथा पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टोक्यो ओलंपिक में भारत को एक और पदक की उम्मीद, डिस्कस थ्रो के फाइनल में पहुंचीं कमलप्रीत