Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एंबुलेंस में महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

Advertiesment
raisen
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अस्पताल ले जाते समय 24 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया। मां और उसके तीन नवजात लड़कों को भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
 
एक अधिकारी ने कहा कि पिपलिया गोली गांव की ज्योति बाई को शुक्रवार शाम पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले गोहरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शासकीय एंबुलेंस सेवा से भोपाल के राजकीय सुल्तानिया अस्पताल भेजने के लिए कहा गया।
 
एंबुलेंस में महिला के साथ गए डॉ. संदीप मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने भोपाल से करीब 20 किलोमीटर दूर मंडीदीप के पास तीन बच्चों को जन्म दिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जिस शिवसेना की शिंदे ने पूरी पिक्‍चर बदल दी, उसके साथ अब उद्धव ठाकरे क्‍या करेंगे?