Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रामायण के अखंड पाठ का विश्व रिकॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें World record
इंदौर , रविवार, 20 मार्च 2016 (08:04 IST)
इंदौर। पंचकुइया स्थित राममंदिर में चल रही रामकथा में शनिवार को पं.उमाशंकर पुरोहित ने नौ दिनी श्रीराम कथा में लगातार 25 घंटे तक रामचरित मानस का अखंड पाठ कर विश्व कीर्तिमान बनाया।
 
गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नेशनल हेड मनीष विश्नोई ने बताया शुक्रवार सुबह 9.45 से पं. उमाशंकर पुरोहित द्वारा एक बैठक में 25 घंटे से ज्यादा समय तक रामचरित मानस का अखंड पाठ कर विश्व कीर्तिमान बनाया। इस दौरान उन्होंने जोर से पढ़ते हुए रामायण की 10 हजार 681 चौपाइयों का पाठ किया। 
 
65 वर्षीय पुरोहित ने अर्जेंटीना के रिकॉर्ड को तोड़ा जो कि 22 घंटे का था। पुराने रिकॉर्ड में हर तीन घंटे में एक 20 मिनट का ब्रेक लिया गया था और उन्होंने कोई ब्रेक नहीं लिया। रामचरित मानस पढ़ने के बाद ही वे उठे हैं। इस दौरान न तो उन्होंने पानी प‍ीया, न ही कुछ खाया। यहां तक कि वे टॉयलेट के लिए भी नहीं उठे।

विश्नोई ने कहा कि हमारी टीम भ‍ी इस दौरान यहीं रही हमने इसे देखा और  इसे प्रमाणित किया है।
 
रामायण नवयुवक मंडल के संस्थापक सदस्य पुरोहित देश के कई स्थानों पर 24 घंटे के 200 से 250 अखंड रामायण पाठ कर चुके हैं।
 
कार्यक्रम के कार्यालय प्रमुख अभिषेक पांडेय ने बताया कि सिंहस्थ प्रारंभ होने से पहले यहां स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य की कथा चल रही है। शनिवार को कथा के बाद गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के विश्नोईजी ने उन्हें विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi