Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेप के आरोपी उमंग सिंघार को कांग्रेस से बाहर निकालने की मांग, भाजपा ने प्रियंका से पूछा, कब होगी कार्रवाई?

उमंग सिंघार पर रेप का आरोप लगाने और खुद को पत्नी बताने वाली महिला ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र

हमें फॉलो करें रेप के आरोपी उमंग सिंघार को कांग्रेस से बाहर निकालने की मांग, भाजपा ने प्रियंका से पूछा, कब होगी कार्रवाई?
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 23 नवंबर 2022 (17:32 IST)
भोपाल। कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर रेप और मारपीट का आरोप लगाने वाली महिला ने अब उमंग सिंघार को कांग्रेस पार्टी से बाहर करने की मांग की है। खुद को उमंग सिंघार की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने आज सोनिया गांधी को पत्र लिखकर उमंग सिंघार पर कई संगीन आरोप लगाने के साथ उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी है।
 
सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में महिला ने लिखा कि “आपको बहुत दर्द और निराशा में लिख रही हूं। मेरे साथ उमंग ने कई बार गलत किया है लेकिन इस बार उसने सारी हदें पार कर दी हैं। मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। आपको सूचित करना महत्वपूर्ण है, क्योंकि आप पार्टी के प्रमुख हैं और आपने हमेशा महिलाओं का समर्थन किया है, उनके आंसू पोंछे हैं, आपने हर उस महिला की मदद की है जिसे इसकी आवश्यकता थी, इसलिए मैं आपसे न्याय की अपेक्षा करता हूं। 
 
उमंग सिंघार ने पहले भी कई महिलाओं का शोषण किया है, जिनमें से एक को सभी जानते हैं, जिसने कथित तौर पर खुद को फांसी लगा ली या उसकी हत्या कर दी गई, केवल मैं सच्चाई जानती हूं, हालांकि उसकी लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं था। ऐसी घटनाओं के कारण उसने पार्टी की बदनामी की है। 
 
उसे महिलाओं को रिकॉर्ड करने का शौक है, वह अपनी पूर्व पत्नी के वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग करता था और उसने मेरे साथ भी ऐसा ही किया है। अब वह उसका इस्तेमाल करके मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसके कई छिपे हुए व्यक्तित्व हैं। वह आपके और दूसरों के सामने अलग तरह से काम करता है और अपने पार्टनर के सामने अलग तरह से। वह धमकी देता है, मारता है, हेरफेर करता है, शोषण करता है, परेशान करता है और क्या क्या नहीं। 

ऐसे आदमी को पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहिए। मैंने उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज की हैं, स्थानीय एसपी से उसकी निकटता और पैसे के ज़ोर के कारण स्थानीय पुलिस मदद नहीं कर रही थी। मैं कभी नहीं चाहती थी कि इस जानकारी में से कोई भी सार्वजनिक रूप से सामने आए क्योंकि यह मेरा निजी मामला है, लेकिन अब मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था, और अंत में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं आपको सूचित करना चाहती हूं क्योंकि हम दोनों कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हैं। जब से मैं राजनीति में आई हूं, तब से मैं इस पार्टी की सदस्य हूं। मैंने अपना सब कुछ पार्टी को दे दिया है और इसलिए मैं आपसे और पार्टी से न्याय की उम्मीद करती हूं। कृपया उमंग सिंघार को तुरंत निष्कासित करें ताकि उनके जैसे अपराधियों के खिलाफ एक उदाहरण पेश किया जा सके और पार्टी स्वच्छ रह सके। आपसे तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा है।

भाजपा ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल?-वहीं उमंग सिंघार के मामले को लेकर भाजपा ने मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने आई प्रियंगा गांधी को घेरा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा “प्रियंका गांधी जी बेटी है तो लड़ेगी, ये अभियान दे रहीं थीं अरे प्रियंका जी ये मध्य प्रदेश पूछ रहा है आपके उमंग सिंघार कांग्रेस के विधायक, मैं गुजरात के चुनाव में हूं  गुजरात के चुनाव के सह प्रभारी हैं। उनके ऊपर कांग्रेस की राष्ट्रीय नेत्री ने उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप नहीं लगाया बलात्कार की एफआईआर हुई है पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। इससे पहले एक बहन की हत्या कर दी गई उसको आत्महत्या में कन्वर्ट कर दिया गया,उस बहन के परिवार के लोग न्याय की गुहार कर रहे है तो क्या प्रियंका गांधी जी उमंग सिंघार को जेल भेज करके कांग्रेस से हटा करके, आपने जो कहा बेटी है तो लड़ सकती है,  इसका जवाब आप देंगी। मध्यप्रदेश पूछना चाहता है। मध्यप्रदेश की बेटियां आप से पूछना चाहती हैं। मातृशक्ति आपसे पूछ रही है केवल आप नारा देती हैं और मध्य प्रदेश के अंदर आप किस हैसियत से और मध्य प्रदेश के अंदर आप नैतिक मूल्यों पर अगर आप विश्वास रखते हैं। तो ये मध्यप्रदेश आपसे पूछना चाहता है, उमंग सिंघार के खिलाफ आप क्या कार्रवाई करेंगे। यह मध्यप्रदेश आपसे जानना चाहता है

कांग्रेस विधायक अब भी फरार-उधर रेप के आरोपी कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कांग्रेस विधायक तलाश में पुलिस की लगातार छापा मार कार्रवाई कर रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस की कई टीमें उमंग सिंघार को खोज रही है लेकिन कांग्रेस विधायक नहीं मिल रहे है।
 
क्या है पूरा मामला?-धार के नौगांव थाने में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जबलपुर की रहने वाली कांग्रेस नेता ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी होने का दावा करते हुए अपनी शिकायत में कांग्रेस विधायक पर रेप. मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर धार पुलिस ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी और विधायक उमंग सिंगार के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को की गई शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि धार में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से नवंबर 2022 के बीच उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। इसके साथ महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 377 और 498 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
 
विधायक ने बताया राजनीतिक षडयंत्र-वहीं कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने अपने उपर लगे आरोपों को राजनीतिक षडयंत्र बताया है। एक वीडियो संदेश में उमंग सिंघार ने महिला के आरोपों को निजी मामला बताते हुए आरोपों को झूठा बताया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह खुद महिला की प्रातड़ना से परेशान होकर सुसाइड की बात सोचने लगे थे। उमंग सिंघार ने आगे यह भी कहा कि महिला ब्लैकमेल कर पिछले कई दिनों से मुझसे दस करोड़ रुपए मांग कर रही थी और नहीं देने पर मेरे खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की धमकी दे रही थी।
 
इसके साथ महिला मुझे पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रही थी मेरे मारपीट कर गाली गलौज कर रही थी। कांग्रेस विधायक का दावा है कि उन्होंने महिला के खिलाफ 2 नवंबर को पुलिस में आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस विधायक ने कहा आदिवासी समाज से आने के कारण मुझे बदनाम करने के लिए वह मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के लिए षड्यंत्र करके मुझे बदनाम किया जा रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gujarat Election 2022 : कांग्रेस ने गुजरात ही नहीं पूरे देश को किया बर्बाद, PM मोदी ने बताया कांग्रेस मॉडल का मतलब