Publish Date: Sat, 14 Sep 2019 (18:22 IST)
Updated Date: Sat, 14 Sep 2019 (21:45 IST)
मौत कब किसे अपने आगोश में ले ले, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही वाकया मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले कटिया गांव में हुआ जब गणेशजी के मंडप के सामने दो व्यक्ति नागिन डांस कर रहे थे, तभी नागिन डांस के दौरान एक व्यक्ति डांस करते हुए जमीन पर अचानक गिर गया और उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं। अचानक हुए इस वाकए से आसपास के लोग भी हैरान-परेशान हो गए।
खबरों के अनुसार गणेशजी के पांडाल में दो व्यक्ति नागिन डांस कर रहे थे, तभी अचानक एक व्यक्ति जमीन पर गिर पड़ा। जब वह मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को उठाया जाता है, तो वह नही उठता, जिससे वह मौजूद तमाम लोग हैरान रह जाते हैं।
थोड़ी ही देर में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। युवक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक छा गया। मरने वाले व्यक्ति का नाम गुरुचरण ठाकुर बताया गया।