Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी

संगम में स्नान कर बोले मुख्यमंत्री डॉ. यादव – कई जन्मों के पुण्य से मिलता है सौभाग्य

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रयागराज महाकुंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगाई आस्था की डुबकी

विकास सिंह

, शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (16:00 IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ में सपरिवार शामिल होने पहुंचे। त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई और दर्शन पूजन किया। स्नान करने के बाद उन्होंने कहा कि ये मां गंगा और मां यमुना के संगम का किनारा है। तीर्थराज प्रयाग में स्नान का जो आनंद है वो कई जन्मों के पुण्य के बाद मिलता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वासियों के जीवन में खुशहाली आए, सभी का मंगल और कल्याण हो आज इसी भावना के साथ मैं इस महाकुंभ में शामिल हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र में स्थापित मध्यप्रदेश पवेलियन एकात्म धाम में भी जाएंगे। इसी के साथ वे शाम को 7 बजे टेंट सिटी पहुंचकर विक्रमादित्य नाट्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, केजरीवाल, सिसोदिया चुनाव हारे