suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण के उपदेश को अर्जुन के अलावा दो और लोग सुन रहे थे लाइव

Advertiesment
Kurukshetra knowledge
भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडव पुत्र अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह गीता के नाम से प्रसिद्ध है। 18 दिन तक युद्ध चला था और श्रीकृष्ण प्रतिदिन अर्जुन के प्रश्नों का समाधान करते थे। इस प्रवचन को अर्जुन के अलावा दो और लोगों ने प्रत्यक्ष सुना था।
 
 
1.संजय : अर्जुन के अलावा इस ज्ञान को संजय से सुना था। संजय वेद व्यास द्वारा प्रदान की गई अपनी दिव्य दृष्टि से गीता का ज्ञान सुन रहे थे। उन्होंने गीता का ज्ञान सुनकर धृतराष्ट्र को सुनाया।
 
 
2.हनुमानजी : दूसरा इस ज्ञान को हनुमानजी ने भी साक्षात सुना था। जब श्रीकृष्ण अर्जुन को गीता का उपदेश सुना रहे थे उस समय हनुमानजी उनके रथ के ध्वज में मौजूद थे।
 
 
इस तरह यह ज्ञान अर्जुन के अलावा संजय और हनुमानजी ने भी सुना था। यह भी कहा जाता है कि उस वक्त आकाश मार्ग से एक पक्षी भी गुजरा था जिसके कानों में यह गीता का ज्ञान चला गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्री कृष्ण चालीसा : जन्माष्टमी पर इसे पढ़ने से मिलेंगे 10 बड़े लाभ