Publish Date: Mon, 07 Oct 2019 (11:33 IST)Updated Date: Mon, 07 Oct 2019 (11:38 IST)
पुणे। एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी का सफाया हो चुका है और अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी नहीं बचाया जा सकता है। वे 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
ओवैसी ने दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व महाराष्ट्र और हरियाणा के महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक नक्शे से कांग्रेस का सफाया हो चुका है। अब उसे ‘कैल्शियम का इंजेक्शन’ देकर भी जिंदा नहीं किया जा सकता।