Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 (21:36 IST)
Updated Date: Thu, 21 Nov 2024 (21:45 IST)
Maharashtra C Voter Exit Poll 2024 News : महाराष्ट्र में महायुति या फिर बनेगी महाविकास अघाड़ी की सरकार, इसका निर्णय तो 23 नंवबर को काउंटिंग के बाद हो जाएगा। मतदान से पहले कई सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स आए। हालांकि पिछले चुनावों ने दिखाया है कि एग्जिट पोल अक्सर गलत साबित होते हैं। विभिन्न सर्वे एजेंसियों के अनुमानों के मुताबिक महाराष्ट्र में असमंजस की स्थिति है। न्यूज चैनल आजतक पर दिखाए गए सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक 288 विधानसभा सीटों में से 61 पर बहुत करीबी मुकाबला है।
अनुमानों के मुताबिक महायुति को 112 सीटें मिल सकती है, वहीं महाविकास अघाड़ी के खाते में 104 सीटें आ सकती है। अन्य को 11 सीटों पर जीत का अनुमान है। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ है।
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन महायुति तथा कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के बीच मुकाबला है। महाराष्ट्र के 11 में से 6 पोल में भाजपा गठबंधन की सरकार का अनुमान बताया गया है।
मैट्रिज सर्वे ने राज्य में महायुति की सरकार बनाने का अनुमान पेश किया है। इसके मुताबिक महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 110 से 130 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। 8 से 10 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। पीपुल्स प्लस के सर्वेक्षण का आकलन है कि महायुति 175-195 सीट हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। वहीं, एमवीए को 85-112 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें