Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में अनिल देशमुख की गाड़ी पर पथराव, सिर पर लगी चोट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra Assembly Elections 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नागपुर , सोमवार, 18 नवंबर 2024 (22:35 IST)
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता अनिल देशमुख सोमवार रात नागपुर में गंभीर रूप से घायल हो गये जब उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि नारखेड गांव में अनिल देशमुख जब एक जनसभा में भाग लेने के बाद रात करीब आठ बजे कटोल लौट रहे थे, तब यह घटना घटी। यह घटना महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के आखिरी दिन हुई है।
पुलिस के अनुसार कटोल के समीप जलालखेडा रोड पर बेलफाटा के पास अनिल देशमुख की गाड़ी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पथराव किया जिसमें वह घायल हो गये और उन्हें तत्काल कटोल सिविल अस्पताल ले जाया गया।
नागपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हर्ष पोद्दार ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि ‘जांच शुरू हो गई है। पुलिस हमला के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है।’’
अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख राकांपा (एसपी) के टिकट पर कटोल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा के चरणसिंह ठाकुर से है। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Election : मुंबई में जेपी नड्डा बोले- राजग ने तैयार की राजनीति की नई संस्कृति