Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जीत के जश्न के दौरान बड़ा हादसा, गुलाल से लगी आग, MLA शिवाजी पाटिल झुलसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें जीत के जश्न के दौरान बड़ा हादसा, गुलाल से लगी आग, MLA शिवाजी पाटिल झुलसे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 24 नवंबर 2024 (09:14 IST)
Maharashtra election results : महाराष्ट्र में चांदगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीते निर्दलीय उम्मीदवार शिवाजी पाटिल शनिवार रात जीत के जश्न के दौरान आग में झुलस गए। जश्न में शामिल कुछ महिलाएं भी आग में झुलस गईं।
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें विधायक अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते दिखाई दे रहे हैं। जश्न के दौरान वहां जमकर गुलाल उड़ाया गया। बुल्डोजर से गुलाल उड़ाते ही वहां अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कई लोगों को इसने अपनी चपेट में ले लिया।
 
आग लगने के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल वहां उनका इलाज चल रहा है।
 
पश्चिमी महाराष्ट्र के चांदगढ़ में शिवाजी पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजेश पाटिल को 24134 वोटों से हराया। शिवाजी पाटिल को 84254 वोट मिले जबकि राजेश पाटिल 60120 वोट ही हासिल कर सकी। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्‍ट्र चुनाव में 21 महिलाओं ने मारी बाजी, किस पार्टी से कितनी महिला MLA?