Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गडकरी बोले, भाजपा की फसल में लगे कीड़े, कीटनाशक छिटकना होगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें nitin gadkari

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 10 नवंबर 2024 (10:34 IST)
Nitin Gadkari news in hindi : केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी पार्टी में दागी नेताओं की एंट्री से खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की फसल में कीड़े लग गए हैं। अब कीटनाशक छिटकने की आवश्यकता है। 
 
गडकरी ने नागपुर में समाचार चैनल मुंबई तक से बातचीत में कहा कि जब फसल बढ़ती है तो बीमारियां भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे पार्टी का विस्तार हो रहा है, कुछ समस्याएं उत्पन्न हो रही है। अच्छे अनाज के साथ बीमारियां भी आ रही है। पार्टी को स्वच्छ बनाएं रखने के लिए सख्‍त कदम उठाने होंगे। बीमार फसलों पर कीटनाशक छिटकना होगा। 
 
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नए नए लोग अलग अलग कारणों से पार्टी में आ रहे हैं। हमें उन्हें प्रशिक्षण देने के साथ ही विचारधारा और संस्कृति से भी अवगत कराना होगा। उन्हें अपना कार्यकर्ता बनाना होगा। 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती के बाद 23 नवंबर को परिणामों की घोषणा होगी। राज्य में भाजपा शिवसेना शिंदे और एनसीपी अजित पवार के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : Nitin Gadkari X account 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

History Of Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का संपूर्ण इतिहास, सबसे लंबे समय तक मुख्‍यमंत्री रहे वसंत नाईक