Publish Date: Mon, 04 Aug 2025 (12:17 IST)
Updated Date: Mon, 04 Aug 2025 (12:26 IST)
Mumbai news in hindi : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक शख्स को कबूतर को दाना डालना खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने दाना डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ALSO READ: महंगा पड़ेगा कबूतर को दाना डालना, होगी FIR
मुंबई के माहिम इलाके में एक शख्स को एलजी रोड पर अपनी कार से कबूतरों को दाना डालते हुए देखा गया। माहिम पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 270 और धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है।
कार की नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं थी, इस वजह से आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें कबूतरों को दाना डालने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश के बाद की है, जिसमें कहा गया था कि सार्वजनिक स्थलों और विरासत स्थलों पर कबूतरों को दाना डालने पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज की जाए और उन्हें दंडित किया जाए।
edited by : Nrapendra Gupta