Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

युवती ने दी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें युवती ने दी योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 3 नवंबर 2024 (12:36 IST)
Yogi Adityanath news in hindi : मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान फातिमा खान (24) के रूप में की गई है, वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है।
 
अधिकारी ने बताया कि उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि उसने योगी को धमकी क्यों दी?
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि फातिमा ने यह संदेश भेजा था। मामले की जांच जारी है।
 
अधिकारी ने बताया कि मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया। आदित्यनाथ राज्य विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र आ सकते हैं और इस कारण पुलिस अलर्ट पर है।
 
गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा इलाके में 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लोरैंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सत शर्मा जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष, रविंद्र रैना को मिली नई जिम्मेदारी