Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जालना के अस्पताल में गंभीर लापरवाही, प्रसव के दौरान गर्भवती महिला के पेट पर एसिड लगा दिया

Advertiesment
Serious negligence in Jalna hospital
Serious negligence in Jalna hospital: महाराष्ट्र के जालना जिले के भोकरदन स्थित एक सरकारी ग्रामीण अस्पताल में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला (pregnant woman) के पेट पर मेडिकल जैली की जगह कथित तौर पर हाइड्रोक्लोरिक एसिड लगा दिया गया जिसके बाद इस गंभीर लापरवाही के लिए प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।ALSO READ: ईरानी मिसाइलों ने इजराइल में मचाई तबाही, अस्पताल और स्टॉक एक्सचेंज पर हमला
 
उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई, जब खपारखेड़ा गांव की निवासी शीला भालेराव प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थीं। इस दौरान एक नर्स ने गलती से मेडिकल जैली की जगह हाइड्रोक्लोरिक एसिड लगा दिया जिससे महिला के पेट पर जलने के घाव हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि इस गंभीर चूक के बावजूद भालेराव ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है।ALSO READ: ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
 
अस्पताल सूत्रों के अनुसार सफाईकर्मी ने गलती से सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाला एसिड दवाइयों की जगह पर रख दिया था जिससे यह भ्रम पैदा हुआ। जिला सिविल सर्जन डॉ. आर. एस. पाटिल ने कहा कि यह घोर लापरवाही का मामला है। इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर-देवास रोड के 30 घंटों के महाजाम ने नेताओं के नाकारापन, सरकारी विभागों के भ्रष्टाचार और खोखले सिस्टम की खोली पोल