Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

TCS नासिक ने निदा खान को किया सस्पेंड, दिए ये निर्देश

Advertiesment
TCS suspends Nida khan
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बीपीओ सेंटर में कथित तौर पर चल रहे जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न के मामले से देशभर में हड़कंप मच गया। कंपनी ने इस मामले की मुख्य आरोपी निदा खान को नौकरी से निलंबित कर दिया है।
 
निदा के निलंबन लेटर में लिखा गया है कि कंपनी को आपके खिलाफ दर्ज एक रिपोर्ट के बारे में जानकारी मिली है। रिपोर्ट किए गए मामले की गंभीरता को देखते हुए, और यह देखते हुए कि आप इस समय अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हैं, कंपनी ने आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्णय लिया है। यह निलंबन इस मामले पर आगे की सूचना और अंतिम निर्णय आने तक जारी रहेगा।
 
कंपनी ने निदा खान से कहा है कि TCS नेटवर्क तक उनकी पहुंच समाप्त कर दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि कंपनी की जो भी संपत्ति इस समय उनके पास है, उसे वे सौंप दें। निदा को कंपनी के किसी भी कार्यालय में उपस्थित नहीं होने और किसी भी कर्मचारी से इस मामले से संबंधित विषय पर चर्चा नहीं करने को कहा है। इन निर्देशों का पालन न करने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
 
गिरफ्तारी के डर से फरार चल रही निदा खान ने अब कानूनी राहत पाने के लिए नासिक की एक स्थानीय अदालत में अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। निदा खान के वकील ने दावा किया है कि वह मुंबई में है और वह गर्भवती है, जिसके आधार पर कोर्ट से राहत मांगी गई है।
 
टीसीएस की नासिक यूनिट में हुए इस विवाद का मास्टरमाइंड निदा खान को माना जा रहा है। पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि HR निदा खान से उत्पीड़न की कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी उसने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने निदा को धर्म परिवर्तन के पीछे का मास्टरमाइंड बताया है। कंपनी का कहना है कि निदा खान एचआर मैनेजर नहीं है। वह एक प्रोसेस एसोसिएट है और उसने कभी कोई नेतृत्व वाली भूमिका नहीं निभाई है।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संभल में बड़ी कार्रवाई, ग्राम सभा जमीन से हटे अवैध कब्जे, लैंड बैंक बढ़ाने में जुटी योगी सरकार