Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने 11वीं मजिल से कूदकर दी जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mobile phone dispute

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (16:21 IST)
Mobile phone dispute: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 20 वर्षीय एक महिला ने मोबाइल फोन (Mobile phone dispute) के अत्यधिक उपयोग को लेकर हुए विवाद के बाद 11वीं मंजिल से कूद कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। समीक्षा नारायण वड्डी ने यह कदम सोमवार आधी रात के आसपास उठाया।ALSO READ: पूर्व DGP पर चाकू चलाने से पहले मोबाइल पर क्या सर्च किया था पत्नी पल्लवी ने
 
मानपाड़ा पुलिस के अनुसार युवती उस रात अपने मोबाइल फोन पर लगातार बात कर रही थी। उसके चाचा, जो मामले में शिकायतकर्ता भी हैं, ने उसे ऐसा करने से मना किया और उसका फोन ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि उसके बाद समीक्षा फ्लैट के हॉल में गई और गैलरी से नीचे कूद गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।ALSO READ: रोज 5 घंटे मोबाइल पर बिता रहे भारतीय, मोबाइल का मायाजाल जकड़ रहा जिंदगी, ये रिपोर्ट कर रही अलर्ट
 
अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। घटना के सही क्रम और आत्महत्या की संभावित वजहों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल Love Jihad कांड में राष्‍ट्रीय महिला आयोग की एंट्री, जांच को मिलेगा नया एंगल, क्‍या है दुष्‍कर्म और ब्‍लैकमेल का खेल?