Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महात्मा गांधी : 5 महापुरुषों की नजर में

हमें फॉलो करें महात्मा गांधी : 5 महापुरुषों की नजर में
विश्व पटल पर महात्मा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं है वह शान्ति और अहिंसा का प्रतीक हैं। जिस प्रकार सत्याग्रह,शान्ति व अहिंसा के रास्तों पर चलते हुए उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया,उसका कोई दूसरा उदाहरण विश्व इतिहास में देखने को नहीं मिलता।

 


'राम', 'कृष्ण', और'बुद्ध' के अवतार के बाद सारे मानवीय गुणों से परिपूर्ण अगर कोई व्यक्तित्व उभरकर जेहन में आता है तो वह महात्मा गांधी का ही है। तभी तो आजादी के दिनों में कई ऐसे नेता थे जिनसे बापू के विचार कभी नहीं मिले बावजूद इसके उनके विरोधियों ने भी बापू के सम्मान में बहुत कुछ कहा है। आइए जानते हैं कि किसने क्या कहा-

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की विचारधारा महात्मा गांधी से पूरी तरह अलग थी,परंतु वह महात्मा गांधी का दिल से सम्मान करते थे।

webdunia
FILE


सुभाषचन्द्र बोस का कहना था - महात्मा गांधी और मेरी विचारधारा अलग-अलग हो सकती है,परंतु भारत को आजादी दिलाने का हम दोनों का मकसद एक है। इसलिए बापू का नाम सामने आते ही मैं नतमस्तक हो जाता हूं।



webdunia
FILE


बाल गंगाधर तिलक के शब्दों में-बहुत-सी बातों में लोगों का गांधी जी से मतभेद हो सकता है और बहुत से लोग उनसे अधिक विद्वान हो सकते हैं,परन्तु उनमें चरित्र की जो महत्ता है,उसके कारण वह सब लोगों के आदर्श हो गए।




webdunia
FILE


गोपालकृष्ण गोखले कहा करते थे - गांधी जी निस्संदेह उस धातु के बने हुए हैं,जिससे बलिदानी लोगों का निर्माण होता है। आत्मिक शक्ति के बल पर ही महात्मा गांधी विश्वभर में छाए रहे।



webdunia
FILE


खान अब्दुल गफ्फार खान ने महात्मा गांधी को गुलामी के अंधेरे में सहायता के लिए प्रकाश की एक मात्र किरण बताया था।



इसी तरह पंडित जवाहरलाल नेहरू उन्हें एक उच्च सिद्धान्तवादी और सत्य का अनुयायी संत मानते थे।

webdunia
FILE


उनकी नजर में गांधी जनता की नब्ज को खूब पहचानते थे। वास्तव में,यदि कोई सार रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के योग्य थे तो वह सिर्फ महात्मा गांधी थे।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi