महावीर स्वामी जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर और अहिंसा के मूर्तिमान प्रतीक थे। उनका जीवन त्याग-तपस्या से ओतप्रोत था। उन्होंने अपने जीवन काल में अहिंसा का भरपूर विकास किया।
आइए जानते हैं :-
जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर का महावीर स्वामी का जीवन परिचय।
- चौबीसवें तीर्थंकर का नाम : वर्द्धमान, सन्मति, वीर, अतिवीर, महावीर।
- जन्मस्थान : क्षत्रिय कुण्ड ग्राम (कुंडलपुर-वैशाली) बिहार।
- जन्मतिथि : चैत्र शुक्ल 13 ई.पू. 599।
- जन्म नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी।
- माता का नाम : त्रिशला।
- पिता का नाम : सिद्धार्थ।
- वंश का नाम : ज्ञातृ वंशीय क्षत्रिय।
- गोत्र का नाम : काश्यप।
- चिह्न : सिंह।
- शरीर वर्ण : सुवर्ण।
- विवाहित/अविवाहित : विवाहित।
- दीक्षा तिथि : मंगसिर वदी 10 ई.पू. 570।
- दीक्षा स्थान : क्षत्रिय कुण्ड।
- प्रथम पारणा (दीक्षा पश्चात) : 2 दिन बाद, खीर से।
- तप काल : 12 वर्ष, 5 मास, 15 दिन।
- कैवल्य ज्ञान प्राप्ति : वैशाख शुक्ल 10 ई.पू. 557।
- कैवल्य ज्ञान प्राप्ति का स्थान : साल वृक्ष।
- ज्ञान प्राप्ति स्थान : बिहार में जम्भक गांव के पास ऋजुकूला नदी-तट।
- गणधरों की संख्या : 11।
- प्रथम गणधर : गौतम स्वामी।
- प्रथम आर्य : चंदनबाला।
- यक्ष का नाम : ब्रह्मशांति।
- यक्षिणी का नाम : सिद्धायिका देवी।
- उपदेश काल : 29 वर्ष 5 मास, 20 दिन।
- निर्वाण तिथि : कार्तिक कृष्ण 30 (कार्तिक अमावस्या) ई.पू. 527।
- निर्वाण भूमि : पावापुरी (बिहार)।
- आयु : लगभग 72 वर्ष।
जानिए भगवान महावीर के 34 भव
1. पुरुरवा भील
2. पहले स्वर्ग में देव
3. भरत पुत्र मारीचि
4. पांचवें स्वर्ग में देव
5. जटिल ब्राह्मण
6. पहले स्वर्ग में देव
7. पुष्यमित्र ब्राह्मण
8. पहले स्वर्ग-देव
9. अग्नि सम-ब्राह्मण
10. तीसरे स्वर्ग-देव
11. अग्नि मित्र-ब्राह्मण
12. चौथे स्वर्ग में देव
13. भारद्वाज ब्राह्मण
14. चौथे स्वर्ग-देव
15. मनुष्य
16. स्थावर ब्राह्मण
17. चौथे स्वर्ग में देव
18. विश्वनंदी
19. दसवें स्वर्ग-देव
20. त्रिपृष्ठ अर्धचक्री
21. सातवें नरक में
22. सिंह
23. पहले नरक में
24. सिंह
25. पहले स्वर्ग-देव
26. विद्याधर
27. सातवें स्वर्ग में देव
28. हरिषेण राजा
29. दसवें स्वर्ग में देव
30. चक्रवर्ती प्रियमित्र
31. 12वें स्वर्ग-देव
32. राजा नंदन
33. सोलहवें स्वर्ग में इंद्र
34. तीर्थंकर महावीर।