khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल ग्रह मंदिर में क्यों मिलती है गुड़ की जलेबी?

अमलनेर के मंगल ग्रह मंदिर में महाप्रसाद के साथ मिलती है गुड़ की जलेबी

Advertiesment
Mangaldev Planet Temple Food Arrangement
Mangal Grah Mandir Amalner : महाराष्ट्र के अमलनेर में मंगल ग्रह का प्राचीन मंदिर है जहां पर प्रति मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त लोग मंगल दोष की शांति कराने के लिए आते हैं। यहां पर भक्तों के लिए कई तरह की सुविधाएं मंगल ग्रह संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जाती है। उन्हीं सुविधाओं में से एक है बहुत ही सस्ते दाम पर उत्तम भोजन कराना। इस भोजन में गुड़ की जलेबी देने का खास महत्व है।
 
यहां भक्तों के लिए जो भोजन मिलता है वह बहुत ही स्वादिष्ट भोजन है, जो मात्र 54 रुपए में प्राप्त होता है। 54 इसलिए क्योंकि 9 अंक मंगल देव का अंक माना जाता है। मात्र 54 रुपए में आपको भरपेट दिए जा रहे भोजन में गुड़ की जलेबी, दाल, चावल, बैंगन की सब्जी और बट्टी आदि मिलता है। यहां का भोजन प्रसाद शुद्ध घी में बनाया जाता है।
webdunia
यहां जो गुड़ की जलेबी मिलती है वह शुद्ध घी में बनाई जाती है और वह बहुत ही स्वादिष्ट है। यह जलेबी आपको यहां पर 12 माह ही मिलेगी। कहा जाता है कि मंगल देव को मीठा भोजन पसंद है इसलिए यहां पर प्रसाद के रूप में सभी भक्तों को गुड़ की जलेबी दी जाती है। इसे मंगल का दान भी माना जाता है।
 
भोजन करने के लिए बैठने की भी उचित व्यवस्था की गई है। कुर्सी-टेबल पर बैठकर आप आराम से भोजन कर सकते हैं, लेकिन यदि आप भूमि पर बैठकर भोजन करना चाहते हैं तो उसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षया तृतीया 2023 के सबसे अच्छे शुभ मुहूर्त और योग