Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जलगांव साइकिलिस्ट ग्रुप के पदाधिकारियों ने मंगलग्रह मंदिर का किया दौरा

हमें फॉलो करें जलगांव साइकिलिस्ट ग्रुप के पदाधिकारियों ने मंगलग्रह मंदिर का किया दौरा
Shri Mangal Dev Grah Mandir Amalner अमलनेर: महाराष्‍ट्र के जिला जलगांव के पास अमलनेर में श्री मंगल देव ग्रह का प्रसिद्ध और जागृत मंदिर है। यहां मंगलवार को मांगलिक दोष निवारण के लिए अभिषेक किया जाता है। जलगांव के एक साइकिलिस्ट ग्रुप ने इस मंदिर का दौरा किया और मंगलदेव के दर्शन किए। 
 
जलगांव साइकिलिस्ट ग्रुप के पदाधिकारियों ने शनिवार 11 तारीख को सुबह मंगलग्रह मंदिर का दौरा किया। जलगांव में जिला परिषद के सामान्य प्रशासन विभाग में वरिष्ठ सहायक प्रवीण सोनवणे अपने साथियों के साथ साइकिल से यात्रा कर अमलनेर के मंगलग्रह मंदिर पहुंचे। 
 
उनके साथ राम घोरपड़े, राजू सोनवणे, सखाराम ठाकरे भी थे। पिछले तीन सालों से जलगांव साइक्लिस्ट ग्रुप साइकिल पर बड़े पैमाने पर भ्रमण कर रहा है। कहा जा रहा कि अगली यात्रा उज्जैन के महाकाल मंदिर की करने की योजना है।
 
उल्लेखनीय है कि अमलनेर में मंगल ग्रह का जो मंदिर है वहां पर मंगलदेव की बहुत ही प्राचीन और जागृत मूर्ति विराजमान हैं जिनके आसपास पंचमुखी हनुमान और भू माता की अद्भुत मूर्तियां विराजित हैं। यहां के मंदिर में हाल ही में करीब 16 वर्षों के बाद मूर्ति का वज्रलेप किया गया था। मंगलवार को दिन यहां पर लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जानिए कहां हैं भारत के 10 सबसे चमत्कारी शिवलिंग?