Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमलनेर में जब भक्तों ने कराई मंगल दोष पूजा तो क्या कहा?

हमें फॉलो करें अमलनेर में जब भक्तों ने कराई मंगल दोष पूजा तो क्या कहा?
, शनिवार, 29 जुलाई 2023 (11:23 IST)
Mangal Mangal Grah Mandir Amalner : अमलनेर का मंगल ग्रह मंदिर खासकर मांगलिक दोष की पूजा के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पर जिन लोगों को भी मंगल दोष होता है वे पूजा और अभिषेक कराने के लिए मंगलवार को आते हैं। मंगल दोष की शांति करा चुके भक्तों से जब हमने पूछा कि आपको यहां आकर कैसा लगा तो कुछ भक्तों ने कहा कि यह स्थान बहुत ही जागृत है। यहां आकर हमें बहुत ही अच्छा लगा।
 
जालना से दीपा हरिश महाजन ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मैं अपने बेटे के लिए आई हूं जिसे मांगलिक दोष है। यहां आकर मुझे बहुत ही अच्छा अनुभव हुआ है और बहुत ही अच्‍छे से यहां पर अभिषेक कराया जाता है। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है।
webdunia
गुजरात के जिला तापी तालुका सोनगढ़ से मोती सुरतिया भी मंगल ग्रह मंदिर में अपने भाई का मंगल दोष दूर कराने के लिए आए और उन्होंने मंगल अभिषेक कराने के बाद कहा कि कहा कि यहां की व्यवस्था बहुत ही अच्छी है और अभिषेक भी बहुत ही अच्छे तरीके से कराया जाता है। यहां आकर हमें बहुत ही अच्‍छा लगा। यहां पर भक्तों के लिए जो सुविधा प्रदान की गई है वह भी बहुत ही उत्तम है।
 
पुणे के रहने वाले नासिक से पधारे चार्टेट अकाउंटेंट पुर्वेश सोनोने के बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है। जिनको भी मंगल से संबंधित परेशानी है या भूमि से संबंधित जो भी परेशानी है उन लोगों की परेशशनी यहां आकर दूर हो जाती है। यहां की व्यवस्था भी बहुत ही अच्छी है। मैं भी यहां पर अभिषेक कराने के लिए आया हूं।
 
उल्लेखनीय है कि अमलनेर के मंगल मंदिर में मंगल देव की 5 तरह की पूजा होती है- पंचामृत अभिषेक, सामूहिक अभिषेक, एकल अभिषेक, हवनात्मक पूजा और भोमयाज्ञ पूजा। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।
webdunia
कैसे पहुंचे श्री मंगल देव मंदिर अमलनेर महाराष्ट्र | how to reach shri mangal dev graha mandir amalner maharashtra:
 
- जलगांव से अमलनेर की दूरी | jalgaon to amalner distance: यहां पहुंचने के लिए आप महाराष्ट्र के जलगांव पहुंचे। अमलनेर जलगांव जिले में ही स्थित एक गांव है। अमलनेर जलगांव से 58.1 किमी दूर है।
 
- धुले से अमलनेर की दूरी | dhule to amalner distance: आप यहां जाना चाहते हैं तो धुले नामक शहर पहुंचकर भी यहां से सड़क मार्ग से जा सकते हैं। धुले अमलनेर 36.4 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
- अमलनेर से मंगलदेव मंदिर की दूरी | amalner to mangal dev mandir distance: अमलनेर गांव से श्री मंगल ग्रह के लिए मंदिर रास्ता करीब 2.5 किलोमीटर दूर का है। मंदिर तक के लिए कई वाहन उपलब्ध हैं।
 
पूरा पता है- मंगल ग्रह मंदिर, चोपड़ा रोड, धनगर गली, अमलनेर, जिला जलगांव, महाराष्ट्र-425401 | Mangal Grah Mandir, Chopra Rd, Dhangar Galli, Amalner, Maharashtra 425401

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अधिक मास की एकादशी आज, श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया इसका रहस्य