Publish Date: Fri, 03 Feb 2017 (19:37 IST)
Updated Date: Fri, 03 Feb 2017 (19:40 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सभी साठ सीटों पर शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, जिनमें मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह को थाउबल निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है।
कांग्रेस महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों की मंजूरी दे दी है। मणिपुर में चुनाव दो चरणों में चार और आठ मार्च को होने हैं और मतगणना 11 मार्च को होगी।
गत वर्ष अप्रैल में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए के. बिरेन सिंह, टी मंगा वाइफेई और डी. कोरुंगथंग को उनकी मौजूदा सीटों- क्रमश: लमलाई, हेगलेप (सुरक्षित) और तेनउपल (सुरक्षित) से ही चुनाव मैदान में उतारा गया है। उपमुख्यमंत्री गइखंगम नुन्गबा (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:
थोकचोम लोकेश्वर सिंह (खुंद्राकपम), नावरोइबम रतन मितेई (हेंगांग), डॉ. गइरंगबम बिजोय सिंह (खुरई), मोहम्मद आमीन शाह (खेत्रीगांव), थोकचोम अजीतसिंह (थोंगजू), करम थमरजीतसिंह (केइराव), थोउनावजम श्यामकुमार (आंद्रो), क्षेत्रिमयुम बिरेन सिंह (लमलाई), खुमुकचम जोयकिसन सिंह (थंगमेइबंद), राजकुमार इमो सिंह (सागोलबंद)।